देश का नंबर - 1, हिंदी न्यूज़ चैनल

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

Put life in the goodness of humans ! जीवन को खुदा की इबादत के साथ इंसानो की इबादत और नेकी में लगाए।

जीवन को खुदा की इबादत के साथ इंसानो की इबादत और नेकी में लगाए। 

Pic credit - Google/https://www.livehindustan.com

देवता उन्हीं लोगो पर प्रसन्न हुआ करते है जिनके विचार ऊंचे होते है  और जिनके जीवन के कार्य अच्छे, नेक और भले होते है। देवता यह नहीं कर सकते की आप बकरी का गला काट दें और यह कहें की हमको लाटरी में पैसा मिल जाए। हराम की कमाई खाने के लिए पाप का खून देवता को पिलाये, जैसे देवता दुनिया में नहीं है देवता ऐसे है जो भले मानुषों की मनोवृत्ति को देखते रहते है और उन पर दया किया करते है।
एक बार मुसलमानों के एक खलीफा हजरत उमर बैठे हुए थे आसमान से फ़रिश्ते जा रहे थे उनके हाथ में मोटी वाली एक खिताब थी। उन्होंने फरिश्ते को बुलाया और यह कहा की इस किताब में क्या लिखा हुआ है। फ़रिश्ते ने कहा की इसमें उन लोगो के नाम लिखे हुए है, जो खुदाबंद करीम की इबादत करते है। पूजा करते है, जिन्होंने भगवान् की भक्ति की है पूजा की है। उनका नाम लिखा हुवा है।
उन्होंने पूछा की इसमें हमारा भी नाम कही लिखा हुवा है क्या ? नाम दिखाना। नाम देखा गया, तो उनका नाम नहीं मिला उनको बड़ा दुःख हुवा की हमने जिंदगी भर भगवान् के लिए काम किया। भगवान् की दुनिया को सुखी बनाने के लिए काम किया, पर भगवान् के भक्तो में मेरा नाम नहीं आया उनको बड़ा दुःख हुवा और वे रोने लगे। थोड़े दिनों बाद आसमान में एक और फरिश्ता जाता दिखाई दिया। उनके पास एक छोटी सी किताब थी हजरत उमर ने उन्हें निचे बुलाया और कहा की फ़रिश्ते इन कागज़ पर किन लीगो के नाम लिखे हुवे है जिनकी पूजा खुदाबंद करीम करता है जिनकी वह इबादत करता है। और जिनका वह ध्यान करता है।
हजरत उमर ने कहा - क्या दुनिया में ऐसे भी आदमी है खुदा जिनकी इबादत किया करता है। फ़रिश्ते ने कहा ....  है दुनिया में ऐसे भी आदमी है जिनकी खुदा इबादत किया करता है। छोटी सी किताब में से फ़रिश्ते  सुनाने शुरू किये। उसमे हजरत उम्र का नाम लिखा हुवा था क्या मेरी इबादत खुदा करते है ?मेरा ध्यान भगवान करते है ? मेरा नाम भगवान् लेते है ?
उन्होंने कहा - हां आप के नाम का जप भगवान् करते है ...... क्यों, किसलिए करते है ? आपने राम का नाम नही लिया तो क्या हुआ भजन नहीं किया तो क्या हुआ। लेकिन दुनिया को अच्छा बनाने के लिए दुसरो के कष्टों को कम करने के लिए अपना जीवन अच्छा और नेक बनाने के लिए सारी जिंदगी भर काम किया। ऐसे ही आदमी को देवता प्यार करते है जो दुसरो के लिए निःस्वार्थ बाव नेक काम करते है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template